MP By-Election 2026: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान: चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यह सीट पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई थी।

आयोग के अनुसार उन्हें ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम’ और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 191(1)(e) के तहत अयोग्य ठहराया गया, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। दतिया विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और मतगणना सहित पूरी चुनाव प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

अब सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। यह उपचुनाव प्रदेश की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!