अम्बिकापुर:  शिक्षण सत्र 2026-27 में जिले में संचालित 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। कक्षा 6वीं प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया के तहत काउंरालिग केन्द्र इत्यादि का विस्तृत विवरण वेब पोर्टल
https://eklavya.cg.nic.in/
पर उपलब्ध है। कक्षा 6वीं प्रवेश के लिये काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग हेतु तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार  विशेष पिछड़ी जनजाति समूह एवं प्रवेश दिशा-निर्देश में दर्शित विशेष आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों हेतु 04 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में काउंसिलिंग होगी। वह अभ्यार्थी जो विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर काउंसिलिंग में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाएं हैं, वे आरक्षित दिवस 6 जुलाई 2026 को जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वेब
https://eklavya.cg.nic.in/
का अवलोकन कर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु कक्षा 5वीं मूल अंकसूची (मार्कशीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विशेष श्रेणी के अभ्यर्थी उक्त श्रेणी के संबंध में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र इत्यादि के साथ काउंसलिंग केन्द्र में निर्धारित तिथि को उपस्थित होना सुनिश्चित करें। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु काउंसलिग से संबंधित समस्त प्रकार की सूचना वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!