


बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 28 जून को पेट्रोलिंग और मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रामानुजगंज पुलिस ने वार्ड क्रमांक-3 स्थित एक मकान में दबिश दी।छापेमारी के दौरान आरोपी राजेश रवि (40 वर्ष)निवासी वार्ड क्रमांक-3, रामानुजगंज के घर से दो लाल रंग के जर्किन में रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब पुलिस ने शराब रखने संबंधी लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने करीब 1,300 रुपये मूल्यकी अवैध शराब जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया। मामला गैर-जमानती होने के कारण 29 जून को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंदू लाल जैन, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी तथा आरक्षक नील कमल टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















