बलरामपुर: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को जिलेभर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में  जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित है जहां महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में प्रातः 06 बजे से 07 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास  किया जाएगा। कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ  नयनतारा सिंह तोमर को नोडल एवं जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक आयुक्त आदिवासी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो इसके लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व अपनी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, यातायात एवं पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था,  फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, पंजीयन, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व दिया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से नियमित योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने  के उद्देश्य से जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया गया है।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 21 जून को आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। साथ ही नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतो, शासकीय कार्यालयों, ऐतिहासिक धरोहरों पर भी योगाभ्यास किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!