{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत मार्च माह में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो लूट के आरोपी और एक लूटा गया मोबाइल खरीदकर उपयोग करने वाला युवक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पोको मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर बंगाली कॉलोनी बोईरदादर निवासी सुमित सिकदार (35) ने 17 मार्च को थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 16 मार्च की रात करीब 11:30 बजे तुमीडीह बाजार से लौटते समय उर्दना तिराहा के पास काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने मारपीट कर उनकी जेब में रखे 7 हजार रुपये नकद और पोको कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया था।

इस मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को लूटे गए मोबाइल के उपयोग की जानकारी मिली। इसके बाद धांगरडीपा निवासी आदित्य चौधरी (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने मोबाइल को आशु बरेठ से मात्र 800 रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की।आदित्य से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने धांगरडीपा में दबिश देकर आशु बरेठ (19) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी श्याम बरेठ और आशीष महंत के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि तीनों ने उर्दना तिराहा-रामपुर मार्ग स्थित यादव होटल के पास पीड़ित को रोककर पैसे मांगे थे और विरोध करने पर मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया था।

पुलिस ने आरोपी आशु बरेठ के निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर ली। वहीं, सह-आरोपी श्याम बरेठ (20) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का एक अन्य आरोपी आशीष महंत पहले से ही लूट के दूसरे मामले में जेल में बंद है।चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद बेहद कम कीमत पर मोबाइल खरीदकर उपयोग करने के आरोप में आदित्य चौधरी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। तीनों आरोपियों को 16 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि लूट, चोरी और राहजनी से अर्जित संपत्ति को खरीदने, छिपाने या उपयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव और आरक्षक सत्यवान लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!