

बलरामपुर: कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ नयन तारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में रोजगार दिवस का आयोजन कर श्रमिकों एवं ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत चाकी में निर्माणाधीन तरिया स्थल पर रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों को नवा तरिया आय के जरिया अभियान के महत्व, क्यूआर कोड स्कैनिंग की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी, 90 दिवस की मजदूरी तथा आवास निर्माण की किश्तों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 5 प्रतिशत मॉडल निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा महिला स्व सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया और जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर वीबी जी राम जी की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई गई। इस अवसर पर लगभग 80 श्रमिकों मौजूद रहे।





















