जशपुर:  जशपुर जिले को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेशानुसार 13 नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक (एसआई) आवंटित किए गए हैं। इन प्रशिक्षु अधिकारियों को मैदानी एवं जिला स्तरीय व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ किया गया है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की तैनाती करते हुए उनके प्रशिक्षण की रूपरेखा निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्रों में रहकर पुलिस कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था संधारण, अपराध विवेचना, जनसंपर्क, पुलिस प्रशासन और फील्ड पुलिसिंग के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का अध्ययन करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार संतोष कुमार चौरसिया को तपकरा, राजकुमार को कांसाबेल, नीलमणी निषाद को कुनकुरी, जय प्रकाश को पत्थलगांव, संतोष कुमार वर्मा को नारायणपुर, शेखर सिंह राजपूत को लोदाम, जितेंद्र साहू को जशपुर, शेषनारायण दीवान एवं माधुरी वर्मा को बगीचा, मोहन लाल मरकाम को बागबहार, देविका लक्ष्मी मरकाम को कुनकुरी तथा विम्बलेश्वरी मरकाम को जशपुर थाना में प्रशिक्षण के लिए पदस्थ किया गया है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को बीट ड्यूटी, रात्रिकालीन गश्त, सिटी पेट्रोलिंग, मुलजिम पेशी, कोर्ट कार्यवाही, मालखाना प्रबंधन सहित पुलिसिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रशिक्षु अधिकारियों के व्यक्तित्व विकास और पेशेवर दक्षता को मजबूत करेगा तथा उन्हें संवेदनशील, सक्षम और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बनने में मदद करेगा। उन्होंने थाना प्रभारियों को प्रशिक्षुओं को बेहतर मार्गदर्शन देने और नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!