अंबिकापुर: सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी में जन समस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। संवाद से समाधान थीम पर आधारित इस शिविर में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेषित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने राजस्व, पंचायत, कृषि, विद्युत, पेयजल, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव के समीप ही हो, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की

इस दौरान शिविर में जिला पंचायत सदस्य मोनिका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष  शशिकला विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष रवि मंहत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, राकेश साहू, विक्रम सिंह, जनपद सदस्य इंद्रावती राजवाड़े, सुदर्शन सिंह, भज्जू सिंह, दिलभरोष मरावी, नीतू सिंह, सुरेश सिंह, सुभाष राठिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!