कर्नाटक : राजनीति में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई है। कांग्रेस सरकार के भीतर चल रही अंदरूनी हलचल ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते है। उनकी जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मंगलवार को दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गई है।

सिद्धारमैया को मिल सकती है राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों का कहना है कि अगर सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद छोड़ते है, तो पार्टी उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका दे सकती है। चर्चा है कि उन्हें राज्यसभा भेजकर संसद में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कांग्रेस नेतृत्व सिद्धारमैया को ओबीसी चेहरे के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना और पिछड़ा वर्ग राजनीति जैसे मुद्दों पर उन्हें पार्टी का प्रमुख चेहरा बनाया जा सकता है।

2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अभी से 2029 लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट गई है। पार्टी चाहती है कि सिद्धारमैया दिल्ली की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग वोट बैंक को मजबूत करने में योगदान दें।

इधर डीके शिवकुमार का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आने से कर्नाटक कांग्रेस में नई राजनीतिक समीकरणों की चर्चा भी तेज हो गई है। अब सभी की नजर पार्टी हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!