जशपुर:  जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवपदोन्नत उप निरीक्षक की धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं और इस गौरवपूर्ण क्षण की सहभागी बनीं।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नारायण प्रसाद साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति कर्मठता, निष्ठा और लंबे सेवा अनुभव का परिणाम होती है, जो विभाग के लिए गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश के अनुसार नारायण प्रसाद साहू को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। वे वर्ष 1986 में जिला दुर्ग से पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती हुए थे और अपनी सेवाकाल में निरंतर पदोन्नति प्राप्त करते रहे हैं।वर्ष 2007 में उन्हें आरक्षक से प्रधान आरक्षक, वर्ष 2014 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी। वर्ष 2020 से वे जिला जशपुर में सहायक उप निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे और वर्तमान में थाना बागबहार में अपनी सेवाएं दे रहे थे।स्टार सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने नवपदोन्नत अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!