भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि मीडिया किसी एक पक्ष के आधार पर माहौल बनाने से बचे और जिम्मेदारी के साथ रिपोर्टिंग करे। अदालत ने दोनों पक्षों को भी मीडिया में बयानबाजी नहीं करने की सलाह दी।सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपी जाएगी। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है और किसी भी तरह का मीडिया नैरेटिव जांच को प्रभावित नहीं करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट बोला- मीडिया परिजनों के इंटरव्यू चलाने से बचे

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि मीडिया को पीड़ित परिवार या दूसरे पक्ष के लगातार इंटरव्यू प्रसारित करने से बचना चाहिए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की कवरेज से यह धारणा बन रही है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने दे रही है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियों और सीबीआई की निष्पक्षता पर किसी तरह का संदेह नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष और बिना भेदभाव के जांच कराई जाएगी।

सीबीआई जांच पर भरोसा रखें- कोर्ट

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार दोनों हो चुके हैं। अब सभी पक्षों को सीबीआई जांच में अपना पक्ष रखना चाहिए और जांच प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।अदालत ने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मामले को अनावश्यक रूप से सनसनीखेज बनाने से बचना जरूरी है।

SG ने कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहीं गिरिबाला सिंह

मामले में पेश सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि ट्विशा शर्मा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह जांच में पूरी तरह सहयोग नहीं कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को जरूरत से ज्यादा सनसनीखेज बनाया जा रहा है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।

12 मई को हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत

गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया था।करीब 12 दिन बाद रविवार शाम भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!