

इंदौर: शादी की रस्मों के दौरान लगाई गई जिस हल्दी से तीन दूल्हों की तबीयत बिगड़ी व एक दुल्हन की मौत हो गई, उसमें आर्सेनिक पाया गया है।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कराई गई सैंपल की जांच में पता लगा है कि हल्दी को बहुत अधिक चमकीला बनाने के लिए उसमें रंग मिलाया गया था, उस रंग में आर्सेनिक था। इस रंग का प्रयोग होली पर लोगों को लगाने में किया जाता है।
बता दें कि पिछले महीने इंदौर में तीन दूल्हे और खरगोन जिले के कसरावद में दुल्हन की हल्दी की रस्म के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई थी।ऐसे और भी कुछ मामले इन जिलों में सामने आए थे। इसके बाद दोनों जिलों में प्रशासन ने बाजार में बिकने वाली खुली हल्दी और बिना ब्रांड वाले मसालों के सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। उन सैंपल की भी रिपोर्ट आनी है।
मामला इंदौर के दुधिया गांव का है। यहां के निवासी गोलू कौशल की शादी होने वाली थी। इससे पूर्व हल्दी की रस्म की गई। इसमें हल्दी लगाने के बाद इतनी बिगड़ गई थी कि इलाज के लिए शासकीय एमवाय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।मामला इंदौर के दुधिया गांव का है। यहां के निवासी गोलू कौशल की शादी होने वाली थी। इससे पूर्व हल्दी की रस्म की गई। इसमें हल्दी लगाने के बाद इतनी बिगड़ गई थी कि इलाज के लिए शासकीय एमवाय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।





















