लखनपुर/ प्रिंस सोनी: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर की प्रथम संयुक्त बैठक रविवार को जूनाडीह स्थित एसपीजे मल्टीप्लेक्स में आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आगामी रणनीति को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया। बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में T. S. Singh Deo एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष Balakrishna Pathak मौजूद रहे। इस दौरान मंडल समिति, पोलिंग बूथ समिति एवं वार्ड पंचायत समितियों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

अपने संबोधन में टी. एस. सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और आम जनता की समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मंडल, बूथ एवं वार्ड समितियां संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और इन्हीं के माध्यम से पार्टी की विचारधारा गांव-गांव तक पहुंचती है।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रमादित्य सिंह देव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, प्रदेश सचिव रणविजय सिंह देव, वीरेन्द्र सिंह देव, हर्ष सिंह देव, गप्पू खान, सराफत अली, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, मुकेश सिंह, विनोद सिंह, भूखल राम, देवनारायण सिंह, दिनेश तायल, जमील खान, जिला सचिव इरशाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!