बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में खेत से सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 हजार रुपये कीमत का चोरी गया स्टार्टर भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बदोली निवासी डेरीहा गोंड ने अपने खेत में लगे सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर चोरी होने की रिपोर्ट थाना राजपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना एवं संदेह के आधार पर पुलिस ने ग्राम बदोली निवासी सुखदेव उर्फ बच्चू (35 वर्ष) तथा सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी सुखनन्दन गोंड (21 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की।

आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी गया सौर ऊर्जा पम्प का स्टार्टर बरामद कर जप्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को 22 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पूरे मामले की कार्रवाई थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के निर्देशन में प्रधान आरक्षक अनिल पैकरा, आरक्षक जनकधारी सेन एवं रूपेश गुप्ता द्वारा की गई

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!