

अंबिकापुर: कंवर समाज विकास समिति जिला इकाई सरगुजा के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का निर्वाचन शनिवार को शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। यह निर्वाचन फुंदुरडीहारी पटेल पारा स्थित कंवर समाज भवन में निर्वाचन प्राधिकृत अधिकारी उपेंद्र सिंह पैकरा की मौजूदगी में सम्पन्न कराया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समाज के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया। इस दौरान संजय कुमार सिंह को एक बार फिर कंवर समाज सरगुजा जिला अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके पुनः चयन पर समाजजनों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। सचिव पद पर करलू राम पैकरा, कोषाध्यक्ष पद पर देवलाल सिंह पैकरा तथा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पैकरा को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए लोहर साय, कमलेश पैकरा, भागवत पैकरा और अनामिका पैकरा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचन के बाद उपस्थित समाजजनों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनाथ सिंह, संभागीय अध्यक्ष अमरनाथ पैकरा, संभागीय संयोजक संजय सिंह, रोहित सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, चंद्रभान सिंह, शिवनारायण राम, विजय सिंह, त्रिवेणी पैकरा, विद्याधर सिंह, ललित पैकरा, राधेश्याम सिंह, सुमेश चंद सिंह, अनिरुद्ध सिंह, चंचल सिंह, पुष्पा पैकरा, गायत्री पैकरा, कलावती, पनेश्वर पर त्रिलोचन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।निर्वाचन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर समाज के लोगों ने निर्वाचन अधिकारी एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।




















