

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उमनि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के कुल 108 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

























