राजनंदगांव: रायपुर में 10 एवं 13 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के टिकटों की बिक्री में भारी अनियमितता और सुनियोजित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। 3 मई को टिकट काउंटर खुलने के मात्र 10 मिनट में टिकट खत्म होने की घोषणा ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में टिकट पहले ही दलालों और बिचौलियों को उपलब्ध करा दिए गए, जिसके बाद अब वही टिकट 8 से 10 गुना अधिक कीमत पर खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इससे आम क्रिकेट प्रेमियों में भारी आक्रोश है, जिसका असर राजनंदगांव सहित पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा है।

शिवसेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी ने इसे प्रशासन की घोर लापरवाही और संभावित मिलीभगत बताते हुए कहा कि यह आम जनता के अधिकारों का सीधा हनन है और खेल की गरिमा पर भी गंभीर आघात है।

शिवसेना की मांगें:

• पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच

• कालाबाजारी में शामिल दलालों व जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई

• पारदर्शी एवं नियंत्रित ऑनलाइन टिकट व्यवस्था लागू हो।
शिवसेना प्रदेश सचिव ने टिकिट कालाबाजारी के विषय मे चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं आयोजकों की होगी।

अंत में उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों का हनन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिवसेना सदैव जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!