अम्बिकापुर: कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की लंबित नियुक्तियों को एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए, विशेषकर लखनपुर एवं बतौली परियोजना में प्राथमिकता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत पंजीयन उपरांत करेक्शन क्यू निराकरण में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग में आ रही कठिनाइयों के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) को निर्देशित किया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO )एवं संबंधित सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए।

उन्होंने विभाग को सभी प्रमुख इंडिकेटर्स को बेहतर करने के निर्देश दिए। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, अपार (APAR) एवं आभा आईडी (ABHA ID) निर्माण में प्रगति लाने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर ने कुपोषण मुक्ति की दिशा में कार्य करते हुए रेडी-टू-ईट, मिलेट वार एवं गर्भवती महिलाओं हेतु पोषण आहार के समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र (छत्ब्) में प्रत्येक परियोजना से 5-5 बच्चों को भेजना सुनिश्चित करने कहा गया।बैठक में कलेक्टर ने परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

मातृ छाया योजना के अंतर्गत बच्चों के दत्तक ग्रहण (एडॉप्शन) से संबंधित प्रकरणों में अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य करने तथा दत्तक ग्रहण करने वाले परिवार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की जांच सुनिश्चित करने हेतु बाल संरक्षण अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान, परियोजना अधिकारी सहित सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!