MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस की संगठन नियुक्तियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. मंच से उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को खुलकर खरी-खरी सुनाई.

दिग्विजय सिंह ने संगठन संतुलन पर जताई नाराजगी

दरअसल, एससी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज और बसोड़ समाज का एक भी सदस्य मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल नहीं है. उन्होंने संगठन में सामाजिक संतुलन की कमी पर नाराजगी जताई.

जीतू पटवारी की बात कोई नहीं टालता – दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि जीतू पटवारी, के.सी. वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवाकर ला सकते हैं, हमें आप पर पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में शायद ही कोई पीसीसी अध्यक्ष इतना स्वतंत्र हो जितना जीतू पटवारी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जीतू पटवारी की बात कोई टालता नहीं है. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जितनी पकड़ जीतू पटवारी की है, उतनी हम लोगों की भी नहीं है.

चेला तो मैं आपका ही हूं – जीतू पटवारी

दिग्विजय सिंह के इन बयानों पर जीतू पटवारी ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ‘चेला तो मैं आपका ही हूं.’ इस पर दिग्विजय सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरे चेले हो, लेकिन गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर.’ दिग्विजय सिंह के इस बयान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों और संगठनात्मक फैसलों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!