बलरामपुर/राजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने स्थानीत गेउर हरीतिमा में एक बैठक आयोजित कर जिला पंचायत सीईओ व भाजपा जिलाध्यक्ष बलरामपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष अनावश्यक रूप से परेशान कर रहा है।


ज्ञापन सौंपकर कहा कि ग्राम पंचायत बरियों में CSC सेंटर स्वीकृति पश्चात् मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल द्वारा यह कहा कि कार्य मैं स्वीकृत करवाया हूं दबाव पूर्वक ग्राम पंचायत एजेन्सी से छीनकर स्वयं करवाया जा रहा है। बिना कार्य पूर्ण किए पूर्णता प्रमाण पत्र में सरपंच व सचिव से हस्ताक्षर करने को बोला गया तो एजेन्सी ग्राम पंचायत यह कहकर हस्ताक्षर करने से मना कि वर्तमान में कार्य अपूर्ण है पूर्ण करने के उपरान्त हस्ताक्षर पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इतना कहने पर मंडल अध्यक्ष द्वारा सचिव नरेंद्र जायसवाल को यह धमकी दिया गया कि तुम्हारा स्थानांतरण 2 दिवस के अदर करवा दूंगा और दुसरा सचिव से हस्ताक्षर कराउंगा। तत्पश्चात् मिथ्या एवं तथ्यहीन आरोप लगा कर उच्चअधिकारियों के पास शिकायत की गई है, जो कि अनुचित है। इनके उक्त कृत्य से शासन-प्रशासन की छवि धुमिल हो रही है। एवं सचिवों का मनोबल टुट रहा है, जिस कारण प्रशासकीय कार्य करने में भारी कठिनाइयों के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सचिव संघ ने यह भी कहा कि शिक़ायत पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेते हुए ही स्थानांतरण या अन्य कार्यवाही न किया जाए। अन्यथा जिला सचिव संघ आन्दोलन करने पर बाध्य होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!