

बलरामपुर: सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत शंकरगढ़ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ अनमोल विवेक टोप्पो की अध्यक्षता में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों जिसके अंतर्गत राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन, मनरेगा के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान, पीएम आवास योजना के लंबित प्रकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन, विद्युत एवं पेयजल समस्याएं, हैंडपंप सुधार, तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा साथ ही सुशासन तिहार की तैयारियों, आवास योजना की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, मनरेगा के नवीन कार्यों की स्वीकृति तथा पीवीटीजी समुदाय से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने निर्देश दिए । स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं नल-जल योजना के कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।बैठक में तहसीलदार , जनपद सीईओ, खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

































