

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने नेशनल हाईवे से शासकीय स्टॉपर चोरी करने वाले एक ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को बड़कीमहरी तिराहा के पास एक ट्रेलर चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण उसके वाहन में मामूली नुकसान हुआ था। नुकसान की भरपाई के लिए चालक ने यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने ट्रेलर में लोड कर लिया।मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने डुमरखी ढाबा के पास ट्रेलर क्रमांक CG 07 BA 2389 को रोककर जांच की, जहां से चोरी किए गए 2 नग स्टॉपर बरामद किए गए। जब्त स्टॉपर की कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी गिरीश नारायण यादव (28 वर्ष), निवासी ग्राम जमुई, थाना सेलमपुर, जिला देवरिया (उत्तरप्रदेश) के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 21 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

































