

बलरामपुर: जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत आवेदकों को 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक ऑनलाईन लिखित परीक्षा हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। पंजीकृत अभ्यर्थियों का 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य ऑनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित किया जाना संभावित है।
इच्छुक पंजीकृत आवेदक रोजगार विभाग के e-rojgar पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर के सूचना पटल एवं 78312-99158 पर संपर्क कर सकते हैं।





















