अंबिकापुर: सरगुजा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, एक स्कूटी और नगद रकम समेत कुल करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को 20 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घुटरापारा नहर रोड पर एक युवक सफेद रंग की जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG/15/EF/7178) में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहबाज आलम (24 वर्ष) निवासी मोमिनपुरा अंबिकापुर बताया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 3.4 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) भी जब्त की गई।आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने यह गांजा मोमिनपुरा निवासी मो. इजाज (47 वर्ष) से खरीदा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सप्लायर मो. इजाज को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 8 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 253/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं जवानों की अहम भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!