जशपुर: जशपुर जिले के आरा पहाड़ क्षेत्र में एक बड़ा विमान हादसा होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान पहाड़ से टकरा गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विमान में अन्य यात्रियों के सवार होने को लेकर भी प्रशासन जानकारी जुटा रहा है।घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटनास्थल के हालात देखे जा सकते हैं।फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे.

नोट: खबर अपडेट जारी है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!