

Durg News: रायपुर रेल मंडल के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया. जिसके तहत बीते दिनों हावड़ा-मुंबई मेल के पैंट्रीकार में कॉकरोच पाए जाने के मामले में कार्रवाई की गई है. वहीं बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों कुल 49,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया.
पेंट्रीकार में कॉकरोच मिलने पर एक्शन
वहीं जांच के दौरान गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पैंट्रीकार में काकरोच पाए गए. इस पर संबंधित एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी गई और साफ-सफाई में सुधार के निर्देश दिए गए. इसके साथ ही स्टेशन के स्टॉलों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की भी जांच की गई.
स्टॉल्स पर खाने-पीने की चीजों की हुई जांच
इसके अलावा यात्रियों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती गई. स्टेशन के स्टॉल्स पर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच की गई, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित भोजन मिल सके.
बेटिकट यात्रियों से वसूला 49,100 रुपये का जुर्माना
अभियान के दौरान कुल 76 लोगों पर विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई. इनमें 59 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जबकि 15 यात्रियों के पास अनियमित टिकट थे. इसके अलावा दो यात्री बिना बुक किए सामान ले जाते हुए पकड़े गए. इन सभी से कुल 49,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

































