बिलासपुर: बिलासपुर जिले के पचपेड़ी में प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रेस्ट हाउस पचपेड़ी, मेन रोड में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब पचपेड़ी की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सूर्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी लालचंद मोहले शामिल होंगे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम शिवकुमार कंवर, तहसीलदार नीलम पिस्दा, टीआई राज सिंह एवं सीईओ जे आर भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

आयोजकों रमेशचंद्र कैवर्त्य, रूपचंद राय एवं मिथलेश साहू ने पत्रकार साथियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेस क्लब पचपेड़ी का पंजीयन क्रमांक 122202586208 है। क्लब का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना एवं निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!