जगदलपुर, बस्तर। बस्तर में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर आंतरिक असंतोष और गुटबाजी की तस्वीर सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी में हाल ही में नियुक्त की गईं नेत्री कमल झज्ज ने अपने महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

पहले निष्कासन फिर वापसी, अब अचानक इस्तीफा

जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने कमल झज्ज को संगठन से निष्कासित कर दिया था। हालांकि बाद में हालात सामान्य होने पर उन्हें फिर से बहाल करते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

लेकिन बहाली के कुछ समय बाद ही उन्होंने पद से इस्तीफा देकर नया राजनीतिक संकेत दे दिया है।

निजी अस्वस्थता का हवाला, अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

कमल झज्ज ने अपने इस्तीफे में निजी अस्वस्थता को कारण बताया है। उन्होंने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस फैसले को लेकर संगठन के भीतर अलग अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

संगठन में बढ़ सकती हैं अंदरूनी चर्चाएं

इस घटनाक्रम के बाद बस्तर कांग्रेस के भीतर एक बार फिर संगठनात्मक अस्थिरता और अंदरूनी मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे स्थानीय स्तर पर चल रही गुटबाजी से भी जोड़कर देख रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!