सूरजपुर:  जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए आज प्रतापपुर व लटोरी में तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अवसर पर कलेक्टर  एस. जयवर्धन व संयुक्त कलेक्टर  पुष्पेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। कलेक्टर  एस. जयवर्धन ने जनगणना की प्रक्रिया को अत्यंत गंभीरता और नियमानुसार करने की बात तकनीकी सहायकों से की।

प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सहायकों को जनगणना 2027 के लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं, डिजिटल मॉड्यूल, डेटा प्रविष्टि, सत्यापन पद्धति तथा फील्ड कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को समयबद्ध एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जनगणना के प्रथम चरण के रूप में 1 मई से मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य प्रारंभ किया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना दल को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग दें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!