सूरजपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास सूरजपुर की शासी परिषद की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा की गई।बैठक में प्रतापपुर विधायक  शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष  चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा जिला पंचायत सदस्य लोकेश पैकरा, श्री शैलेश अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी,  राजू सोनी सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ  डी.पी. साहू, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्षता कर रहे विधायक  भूलन सिंह मरावी ने डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा से संबंधित अधोसंरचना निर्माण कार्यों को मई-जून से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आगामी शिक्षा सत्र में इन सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल सके। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन एवं मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रतापपुर विधायक  शकुंतला सिंह पोर्ते ने बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने पशुपालन के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करने पर भी बल दिया ताकि ग्रामीण अंचल के क्षेत्रवासियों एवं कृषक बंधुओं की आय में वृद्धि हो सके।
 

जिला पंचायत अध्यक्ष म चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा ने आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए डीएमएफ मद से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने जोर दिया कि खनिज न्यास की राशि का उपयोग प्रभावित क्षेत्र की जन-आवश्यकता को ध्यान में रखकर किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।बैठक में 15 सूत्रीय एजेण्डे पर विस्तृत चर्चा की गई। वित्तीय समीक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सेक्टरवार कार्ययोजना के विरुद्ध प्रगति तथा स्वीकृत कार्यों एवं व्यय राशि का विधानसभावार एवं ब्लॉकवार अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2026-27 में पशुधन विकास को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक परियोजनाओं तथा सेक्टरवार परिप्रेक्ष्य कार्ययोजना तैयार करने पर भी विस्तार से विमर्श किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!