छत्तीसगढ़ : गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी रायपुर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश के मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।

प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन के समय सबसे अधिक तापमान रायपुर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

तापमान बढ़ने की वजह क्या है

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर पश्चिम बिहार से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका सक्रिय है, जो लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है।

उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। 13 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 15 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने के संकेत मिल रहे हैं।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!