अंबिकापुर: अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चठिरमा के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी हुई है और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

इस हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ नजर आ रही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!