बलरामपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर स्थित पीएम  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्याल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभिभावक और छात्र 10 अप्रैल से 5 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न कक्षाओं में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। कक्षा 1 में 50 सीटें निर्धारित हैं, जबकि कक्षा 2 से 8 तक अलग-अलग कक्षाओं में कुल मिलाकर सीमित सीटें ही खाली हैं। वहीं कक्षा 11 में जीव विज्ञान, गणित और वाणिज्य संकाय के लिए कुल 50 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कक्षा 1 से 8 तक यदि आवेदन संख्या सीटों से अधिक होती है, तो चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर चयन होगा।

विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन जरूर करें। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के सूचना पटल या स्वामी आत्मानंद स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!