लखनपुर/ प्रिंस सोनी: लखनपुर अमेरा कोयला खदान का गेट अब अवैध वसूली का अड्डा बन चुका है जहाँ लोगो के द्वारा अवैध वसूली का खेल जारी है। ऐसे ही कुछ मीडिया कर्मियों का सामना हुआ एक अवैध वसूली करते लोगों  से जिन्होंने कैमरा देखने के साथ ही उल्टे पांव भागना शुरू कर दिया।

दरअसल यह  अमेरा कोयला खदान का है जहाँ अलग अलग कंपनियों के कई सारे भारी वाहन कोयले की लोडिंग के लिए रोज़ अमेरा खदान पहुंचते है ऐसे में अलग अलग जगहों पर उनसे पार्किंग और एंट्री के नाम पर अवैध उगाही की जाती है। बिहार से आए एक ट्रक ड्राइवर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमार्ग से अमेरा खदान के रास्ते के घुसने से लेकर अमेरा खदान के गेट तक करीब तीन से चार जगह अवैध वसूली की जाती है तथा प्रत्येक जगह ट्रकों और ट्रैलरों को रोककर सभी ड्राइवरों से १०० -१०० रुपए की वसूली की जाती है। वसूली के साथ ही उन्हें वसूली के नाम पर पर्ची थमा दी जाती है जिसमे केवल पंचायत के नाम होता है और न ही वसूली करने वाले का नाम होता है और न ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति का। ड्राइवर ने कहा कि अगर ऐसे ही वसूली की जाती रही तो हम यहाँ से कोयले का उठाव नहीं कर पाएंगे। इस संबंध ने एसीसीएल के प्रबंधक ने पूर्व में थाने को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग भी की थी परंतु प्रशासन भी इस ओर कोई ठोस कदम नही उठा पा रहा है। फिलहाल वसूली का खेल पूरे रास्ते भर बदस्तूर जारी है।

पैसा नहीं देने पर धमकाते हैं लोग

कुछ ट्रक ड्राइवरों के द्वारा बताया गया की अगर पार्किंग के नाम पर पैसा नही दिया गया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है तथा जबरदस्ती पैसे की उगाही की जाती है।

मीडियाकर्मियों को देख भागे लोग

वसूली कर रहे कुछ लोगो ने जैसे ही मीडियाकर्मियों को देखा और जैसे ही उन्हें करीब कैमरा गया वो छिपते छिपाते अपने दामन बचाए भागते नजर आए। मीडियाकर्मियों ने उनसे बात भी करनी चाही पर वसूली कर रहे लोग ऐसे ग़ायब हो गए जैसे वहाँ थे ही नहीं। मीडियाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद ही ट्रक ड्राइवरों ने चैन की सांस ली।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!