

कोरिया: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल सहित कुल 1 लाख 20 हजार रुपए का समान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल 2026 को ग्राम अंगा के ललन चौक में घेराबंदी कर आरोपी ओम प्रताप साहू को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 14 बॉक्स में रखे 3360 नग ‘स्पास प्लस’ नशीले कैप्सूल बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 CU 3538) और एक वीवो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(c) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रमोद पांडे, सहायक उप निरीक्षक इंदरजीत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

































