सूरजपुर: डीआईजी व एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आयोजित जनरल परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की वेशभूषा, अनुशासन व परेड़ का जायजा लिया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। परेड़ के उपरान्त डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि पुलिस के पास फरियाद लेकर आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई गंभीरता से की जाए, ऐसे सभी मामलों में मजबूती से कार्यवाही कर निराकरण सुनिश्चित की जाए, आपके त्वरित कार्यवाही व अच्छे संवाद से नागरिक पुलिस के करीब आयेंगे। क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखे। उन्होंने शारीरिक फिटनेस बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अनूप एक्का, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित थाना-चौकी प्रभारी व विभिन्न थानों व पुलिस लाईन के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!