उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां बड़नगर क्षेत्र के झालरिया गांव में एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है। रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए हैं और बच्चे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदने की तैयारी की जा रही है।फिलहाल बच्चे की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासन हर संभव प्रयास में जुटा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!