

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक सहित एक अन्य वाहन भी जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चुनगढ़ी निवासी अनुज एक्का ने 7 अप्रैल 2026 को थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 अप्रैल की शाम वह अपनी हीरो एचएफ डिलक्स (CG 15 CJ 9379) मोटरसाइकिल से वर्ल्ड मोबाइल दुकान गया था। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर अंदर जाने के बाद जब वह बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए थे। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिल पर सागर चौधरी और आकाश साय घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वे आकाश साय की हीरो स्प्लेंडर बाइक से मौके पर पहुंचे थे और वहीं से प्रार्थी की बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 60 हजार रुपये) और घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त कर ली।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर चौधरी (22 वर्ष), निवासी बाजारपारा भटगांव और आकाश साय (22 वर्ष), निवासी भटगांव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
































