

बलरामपुर: जिले के समस्त शासकीय विभागों के अंतर्गत कार्यालयीन उपयोग हेतु स्टेशनरी (लेखन) सामग्री एवं कम्प्यूटर उपकरण सामग्री के क्रय के लिए खुली निविदा पद्धति के तहत निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा की दर स्वीकृति आदेश जारी होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य रहेगी।
इच्छुक स्टेशनरी एवं कम्प्यूटर सामग्री विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित सीलबंद निविदाएं निविदा सूचना जारी होने की तिथि से 21 अप्रैल 2026 तक दोपहर 03ः00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर अधीक्षक शाखा में जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 04ः00 बजे निविदाकारों की उपस्थिति में खोला जाएगा। निविदा की शर्तें एवं आवेदन पत्र 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तक 5000 रुपये निविदा शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।
































