

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर दौरे के दौरान एक अहम कार्यक्रम में शिरकत की। यहां चंद्रशेखर आजाद और रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं के अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ से किन-किन नेताओं को जगह मिलेगी, इस सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने मुस्कुराते हुए हल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अब हम इसका क्या जवाब दें”, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच हल्की मुस्कान देखने को मिली।
मुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व को लेकर अटकलें तेज हैं, लेकिन फिलहाल इस पर कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रतिमा अनावरण के दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद और दिवंगत रवि शंकर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।यह कार्यक्रम न केवल ऐतिहासिक हस्तियों को सम्मान देने का अवसर बना, बल्कि राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र भी रहा।
CM साय ने दी 281 करोड़ की सौगात
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान सीएम ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देते हुए किसानों का सम्मान किया और क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 उन्नत किसानों को मंच पर सम्मानित किया। वही मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कुल 281.95 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 51 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सिंचाई और सुविधाओं का विस्तार होगा।वही जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लुण्ड्रा क्षेत्र की मांग पर कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए लुण्ड्रा में एक भव्य स्टेडियम निर्माण नया विश्राम गृह निर्माण किसानों की सुविधा के लिए उप कृषि मंडी की स्थापना और सबसे महत्वपूर्ण, लुण्ड्रा से धौरपुर होते हुए सन्ना जशपुर तक सड़क निर्माण की मंजूरी दी है, जिससे दो जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
































