गर्मियों की तेज धूप और बढ़ता तापमान अक्सर हमारी त्वचा से निखार छीन लेते हैं। टैनिंग और ड्राईनेस की समस्या आम हो जाती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाएं, तो आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनेगी। गर्मियों में कुछ विशेष फल हैं, जिनके सेवन से आप अपनी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो ला सकते हैं।

नारियल पानी: त्वचा का नैचरल हाइड्रेटर

नारियल पानी न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, बल्कि त्वचा को कोमल और तरोताजा भी बनाता है। हर दिन एक ग्लास नारियल पानी पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और त्वचा अंदर से हेल्दी नजर आती है।

तरबूज: टैनिंग और गर्मी से राहत

तरबूज में भरपूर पानी, फाइबर और विटामिन-सी होता है, जो गर्मियों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। विटामिन-सी चेहरे की टैनिंग कम करने और प्राकृतिक चमक लौटाने में मदद करता है। धूप की वजह से कालेपन से परेशान हैं तो तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

खीरा: ड्राईनेस को करे दूर

खीरा केवल सलाद का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है और चेहरे की ड्राईनेस कम करता है। ब्यूटी पार्लर में खीरे का इस्तेमाल कई ट्रीटमेंट में किया जाता है, क्योंकि यह त्वचा को ताजगी और निखार देता है।

आम: गर्मियों का स्वाद और त्वचा का दोस्त

आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में आम खाने से न केवल त्वचा, बल्कि पूरे शरीर की सेहत भी बेहतर रहती है।

संतरा: दाग-धब्बों और निखार के लिए

संतरा विटामिन-सी का उत्कृष्ट स्रोत है। इसका फल और छिलका दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। संतरे का सेवन चेहरे को पोषण देता है और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसके छिलकों को सुखाकर पीसकर फेसपैक के रूप में लगाने से त्वचा पर जबरदस्त निखार आता है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!