अम्बिकापुर:  होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज अम्बिकापुर में फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस के तत्वावधान में “इंटरडिसिप्लिनरी फ्रंटियर्स इन लाइफ साइंस–2026” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। यह संगोष्ठी 7 एवं 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान छात्रा आयुषी खाखा एवं उनके समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शाता जोसफ ने की, जिनके मार्गदर्शन में इस संगोष्ठी का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं की-नोट स्पीकर प्रोफेसर प्रेम प्रकाश सिंग (पूर्व कुलपति, संत गहिरागुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा) ने प्लेनरी लेक्चर देते हुए लाइफ साइंस के बदलते आयामों और अंतर्विषयक शोध की महत्ता पर प्रकाश डाला। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रोफेसर एम.एल. नायक (पूर्व निर्देशक, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस) तथा विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रिजवान उल्लाह (अतिरिक्त क्षेत्रीय निदेशक, उच्च शिक्षा, सरगुजा मंडल) और प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह (विभागाध्यक्ष, बायोकेमिस्ट्री, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा संगोष्ठी की संक्षेपिका का विमोचन भी किया गया। सह-संयोजक डॉ. अशोक कुमार शुक्ला (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी) ने ओपनिंग रिमार्क प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश-विदेश के विद्वान ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर नवीन वैज्ञानिक दृष्टिकोण साझा किए।

इस कार्यक्रम का संचालन आलोक चक्रवर्ती, जग नारायण सिरदार एवं मयंक सिंह चौहान ने किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वामी प्रकाश एवं डॉ. अनुश्री केशरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!