बलरामपुर: कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला कोषालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री कटारा ने जिला कोषालय बलरामपुर के स्ट्रांग कक्ष का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कोषालय के डबल लॉक का भौतिक सत्यापन व संबंधित पंजियो का अवलोकन, स्टाम्प, टिकट व कोषालय से संबंधित कार्यों, दस्तावेजों के रखरखाव एवं अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात श्री कटारा द्वारा कोषालय का निरीक्षण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में उपस्थित रहने एवं सुचारू रूप से कार्य संपादित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!