

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के गणेशमोड़ चौकी प्रभारी विवादास्पद कार्य शैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। चौकी प्रभारी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक पंचायत सचिव के साथ बदसलूकी किए जाने को लेकर सचिव संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंपाकर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है।
सचिव संघ के अध्यक्ष ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 5 अप्रैल को महाराजगंज ग्राम पंचायत के सचिव उत्तम समादार जनगणना वन नंबरिंग कार्य कर लौट रहे थे। गणेशमोड़ चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाड़ी चेकिंग के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किया। इस दौरान उक्त पंचायत सचिव के साथ महाराजगंज के सरपंच मंतन राम व पंच रामलाल साथ में थे। सचिव संघ के अध्यक्ष ने कहा है कि एक शासकीयकर्मी के साथ इस प्रकार के अनुचित व्यवहार से संघ के सदस्यों को मानसिक पीड़ा पहुंचा है। संघ ने उक्त घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चौकी प्रभार के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। सचिव संघ ने कहा कि चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नही किया गया तो सचिव संघ जनपद पंचायत स्तरीय आंदोलन करने में बाध्य होंगे इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी।
































