अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत करकली में आयोजित कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” की बैठक एक तस्वीर के वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है। इस बैठक में एक ऐसे युवक की मौजूदगी सामने आई, जिसे स्थानीय स्तर पर भाजपा से जुड़ा बताया जा रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान अताऊल मुस्तफा (सानू) के रूप में की गई । दावा किया गया था कि कुछ समय पहले यही युवक भाजपा पदाधिकारियों के साथ भगवा गमछा पहने नजर आया था, जबकि अब वह कांग्रेस की बैठक में मौजूद दिखा। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए थे। अब स्पष्ट हो चूका हैं की कांग्रेस पार्टी की उक्त आयोजित बैठक में मौजूद युवक भाजपा पार्टी का ही हैं।

युवक ने दी सफाई..!

विवाद बढ़ने के बाद संबंधित युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उसने स्पष्ट किया कि उसने भाजपा में विधिवत रूप से भगवा अंग वस्त्र पहनकर प्रवेश लिया है जो भाजपा का निष्ठांवान कार्यकर्ता हैं,और उसका किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। युवक के अनुसार, उसे एक सामाजिक कार्यक्रम बताकर बैठक में ले जाया गया, जहां उसकी फोटो खींचकर वायरल कर दी गई। अब सवाल यह हैं की युवक के दावे के बाद क्या विवाद थमेगा या और बढ़ेगा? हालांकि युवक ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी के समक्ष लिखित रूप से स्पष्टीकरण भी पेश किया हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!