

अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी: बलरामपुर - रामानुजगंज जिला अंतर्गत सरपंच संघ जनपद पंचायत कुसमी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष इंजिनियर ने आज महावीर जयंती के शुभ अवसर पर कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर संघ को मजबूत और सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं नव निर्वाचित सरपंचों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर रायमुनी पैकरा को नियुक्त किया गया है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में विनय खलखो एवं बेलाश पैकरा को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र पैकरा तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में अजित कुमार को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सह सचिव के रूप में अनिल कुमार एवं मानमती देवी, संयुक्त सचिव के रूप में विमल मिंज एवं पूनम सुभा को दायित्व सौंपा गया है। संगठन सचिव के रूप में सुनीता नगेसिया एवं रंजीत एक्का, समन्वयक के रूप में राजेश एक्का तथा मीडिया प्रभारी के रूप में फेकुंदर नाग एवं शिवन करकेट्टा को जिम्मेदारी दी गई है। प्रवक्ता पद पर धर्मेन्द्र उरांव को नियुक्त किया गया है।
सलाहकार मंडल में अनीता टोप्पो, सुनीता नागवंशी एवं सतीश कुमार को शामिल किया गया है, वहीं मुख्य सचेतक के रूप में प्रभु बेसरा को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में संजीता, सरिता नाग, मनीता कुजूर, निर्मला टोप्पो, मिलापति, सपना, कमलशाय, कुंवर साय पैकरा, आशा टोप्पो, करठी देवी, कुंवर साय एवं झगर लकड़ा को शामिल किया गया है। इसके अलावा संरक्षक सदस्य के रूप में लल्लू राम, शर्मेंद्र नगेसिया, रमेश नगेसिया, सुगंती देवी, रंगीता कुमारी, पार्वती बेक एवं नवीनता भगत को स्थान दिया गया है।
अध्यक्ष संतोष इंजिनियर ने बताया कि इस कार्यकारिणी में महिलाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की गई है, साथ ही अनुभवी एवं नए सरपंचों का संतुलन बनाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम क्षेत्र के विकास एवं पंचायतों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

































