रायपुर। लोकसभा में नक्सल मुक्त भारत को लेकर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनकी कथित नक्सलियों से संपर्क की बात को उजागर किया।


अमित शाह का दावा: देश नक्सल-मुक्त

लोकसभा में भाषण देते हुए अमित शाह ने कहा कि भारत अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक नक्सल-मुक्त भारत का था। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, लेकिन मैं कह सकता हूं कि हम नक्सल मुक्त हो चुके हैं।”


राहुल गांधी पर आरोप

अमित शाह ने राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को लेकर आरोप लगाया कि वे कई बार नक्सलियों के हमदर्दों के साथ देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई नक्सल फ्रंटल संगठनों के लोग कार्यक्रमों में शामिल हुए। 2010 में ओडिशा में लाडो शिकोका के साथ मंच साझा किया गया, जबकि 2018 में हैदराबाद में गुमड़ी विठ्ठल राव उर्फ गद्दार से मुलाकात की। मई 2025 में को-ऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ पीस के साथ भी संपर्क में रहे।


CM साय ने भी राहुल गांधी को घेरा

छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई जगह नक्सलियों से मुलाकात की और कुछ कार्यक्रमों में मंच साझा किया। हिडमा न्यूट्रलाइज होने के बाद इंडिया गेट के पास ‘कितने हिडमा मारोगे’ के नारे लगाए गए, जिसे राहुल गांधी ने ट्वीट किया। CM साय ने इस पर सवाल उठाया कि इसका क्या आशय है और देश जनता इसके पीछे का मकसद जानती है।


Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!