Delhi Police:  देश की राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे आतंकी को दबोचा है, जो भारत में नए नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शब्बीर अहमद लोन के रूप में हुई है।


ISI और लश्कर कनेक्शन की जांच तेज

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि देश में किस स्तर पर नेटवर्क तैयार किया जा रहा था।


गुप्त सूचना पर बिछाया जाल, बॉर्डर पर गिरफ्तारी

स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि आरोपी दिल्ली में छिपकर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और दिल्ली बॉर्डर पर उसे धर दबोचा।

अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और नेटवर्क कितना बड़ा है।


पोस्टर मामले से भी जुड़े तार

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का संपर्क उन लोगों से था, जिन्होंने दिल्ली और कोलकाता में भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। इसी कड़ी में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।


पहले भी रह चुका है जेल में

शब्बीर अहमद लोन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्ष 2007 में उसे AK-47 और ग्रेनेड जैसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसके संबंध आतंकी सरगना हाफिज सईद से जुड़े पाए गए थे।

करीब 11 साल तक जेल में रहने के बाद 2018 में रिहा हुआ और फिर से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय हो गया। हाल के समय में वह बांग्लादेश से मॉड्यूल संचालित करने की कोशिश कर रहा था।


जांच एजेंसियां अलर्ट, नेटवर्क खंगालने में जुटीं

गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं राजधानी या अन्य शहरों में इसके सहयोगी सक्रिय तो नहीं हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!