रायपुर। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 मार्च 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 23 मार्च निर्धारित थी। तिथि बढ़ने से छात्रों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

रायपुर जिले के शासकीय और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थाओं के लिए प्रस्ताव लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च और सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है।

छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभिभावकों की आय सीमा 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही प्रक्रिया में जियो टैगिंग, एनएसपी पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन और नई संस्थाओं के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!