बलरामपुर:  जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम कुन्दीकला निवासी 85 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग  सोमार सिंह टेकाम के जीवन में अब एक नई उम्मीद की किरण जगी है। जो कभी रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहते थे, आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

श्सोमार सिंह अपनी समस्या लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे, जहां उन्होंने मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रिय पहल से उसी दिन ही श्री सोमार को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई।

कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने सोमार को ट्रायसायकल प्रदान करते हुए आगे जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चेतन बोरघरिया मौजूद रहे। श्री सोमार के जीवन में ट्रायसाइकिल उनके लिए केवल एक परिवहन का साधन नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन गई है। इसके माध्यम से वे अब अपने दैनिक कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर पाएंगे और दूसरों पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी। सोमार सिंह एवं उनके परिजनों ने इस त्वरित सहायता के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!